1KM तक ट्रक ने घसीटा, पहिए में फंसा रहा, मौत:बालोद में सड़क पर अंग-अंग छितराए, शादी से लौट रहे थे दोनों; पत्नी घायल

बालोद जिले के ग्राम अरौद में एक ट्रक ने बाइक सावर युवक को 1 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई वहीं बाइक में पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसे में विशंभर साहू (40) के शरीर के अंग-अंग सड़क पर छितरा गए थे।

मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। शनिवार सुबह दोनों भेंगारी (लाटाबोड़) गांव में शादी से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। ट्रक लोहे से भरी थी। मृतक का शव पहिए के नीचे फंसा था। बाइक घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर मिला। टक्कर से टिकेश्वरी साहू मौके पर ही गिर गई थी जिससे वह बच गई।

घटना के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका करीब 4 किलोमीटर बाद गांव वालों ने रुकवाया। हादसे के बाद पत्नी टिकेश्वरी के बैग का सारा सामान सड़क पर बिखर गया। जिसमें उनके बच्चों के कपड़े, जूते-चप्पल आदि शामिल थे। जिन्हें पुलिस ने मौके से जब्त किया।

थाना प्रभारी मनीष शेंडे के मुताबिक, मृतक दंपति दुर्ग जिले के रवेलीडीह ननकट्ठी के रहने वाले थे। वे निजी काम से यहां आए थे। घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि टिकेश्वरी के दो बच्चे हैं। जिनमें बेटा 7वीं कक्षा में और बेटी 5वीं कक्षा में पढ़ रही है। दोनों विवाह में शामिल होने पहले ही भेंगारी पहुंच चुके थे।

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि टक्कर की घटना ग्राम अरौद में हुई। जो बालोद थाना क्षेत्र में आता है, जबकि ट्रक घसीटते हुए गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पैरी तक पहुंच गया था।

हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रेमानंद जी महाराज ने बता दिया कब कलियुग में आएगा महाप्रलय! तब इंसान छोड़ देगा सत्य और धर्म का रास्ता
Next post प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर का किया अपहरण, प्रेमिका सहित 3 आरोपी गिरफ्तार