9 दिन माता दुर्गा को रोज अलग-अलग भोग लगाएंगे

भिलाई। सार्वजनिक श्री दुर्गा उत्सव समिति खुर्सीपार के द्वारा दुर्गा पंडाल, जोन 2 खुर्सीपार शिवाजी नगर पुराना धर्मकांटा जीई रोड भिलाई में माता श्री दुर्गा की स्थापना की गई है। जहां माता दुर्गा को रोज अलग-अलग भोग लगाया जाएगा। एक दिन सभी प्रकार के फलों का भोग लगाएंगे तो दूसरी दूसरे दिन अन्य प्रकार के भोग लगाए जाएंगे।

समिति के अध्यक्ष व भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष श्रीमान दया सिंह ने बताया कि पूरे विधि-विधान के साथ माता की प्रतिमा स्थापति की गई है। वृंदावन से माता की पूजा-आरती के लिए पंडित बुलाए गए है। जिन्होंने 3 अक्टूबर को नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना की। रोज सुबह शाम माता की पूजा अर्चना और महाआरती की जाएगी। 10 अक्टूबर को हवन पूजन किया जाएगा और 11 अक्टूबर को नवमी के दिन कन्या पजन एवं बटुक पूजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को दशमी विसर्जन होगा।
दया सिंह ने बताया कि ​उन्होंने माता के भक्तों की सेवा के लिए सेवा पंडाल भी लगाया है। खुर्सीपार में मेन रोड पर सेवा पंडाल में पैदल यात्रा डोंगरगढ़ माता बम्बलेश्वरी के दर्शन को जाने वाले भक्तों की सेवा की जा रही है। यह सेवा पंडाल भिलाई से राजनांदगांव तक एक मात्र है। जहां सभी तरह की सुविधा है। जलपान, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, गर्म पानी, मोबाइल चार्जिंग व उपवास रहने वाले भक्तों के लिए फलाहार भी की सुविधा है। यहां पंडाल में भक्तों के आराम की भी सुविधा है।

“पंखिड़ा ओ पंखिड़ा” फेम के गीतकार पं राजेंश मिश्रा आएंगे ​भिलाई

दया सिंह ने बताया कि सार्वजनिक श्री दुर्गा समिति के द्वारा दो दिन माता का जगराता का भव्य आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 7 अक्टूबर सोमवार शाम 7 बजे से जगरात की शुरूआत होगी। जहां सीमा संदीप सिंह अपनी प्रस्तुति देगी। इसी प्रकार बुधवार 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे “पंखिड़ा ओ पंखिड़ा” फेम और विश्व प्रसिद्ध भजन गीतकार पंडित राजेश मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post “सायबर पखवाड़े की शुरूवात प्रेस वार्ता के साथ” अभियान के साथ प्रेस के सभी साथियों को किया गया जागरूक
Next post चेन्नई एयर शो में दम घुटने से तीन लोगों की मौत, 230 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती