



भिलाई :-रिसाली मे एक के बाद एक कांग्रेस के कई बड़े नेता हाथ का साथ छोड़कर भाजपा,का दामन थाम रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ग्रामीण लोक सभा कार्यालय रिसाली पर सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर के नेतृत्व मे प्रदेश सचिव छः ग. महिला कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी अनुपमा गोस्वामी पूर्व एल्डर मेन,जिला सचिव पूर्व केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य छः ग.कुर्मी समाज संध्या वर्मा पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेश्वरी पशीने आज भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर. लोक सभा चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, दुर्ग जिला प्रभारी,सह लोक सभा प्रभारी राव अग्रवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया|

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कांग्रेस का ना कोई विजन है और ना कोई मिशन है वो केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार के बारे में सोचती है कांग्रेस में अच्छी सोच रखते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं वे सब भाजपा में शामिल हो रहे है सबका स्वागत है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
जिला मंत्री रोहित साहू तीनों मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेडे,फत्ते लाल वर्मा, गिरेश साहू,महा मंत्री राजू जघेंल, दशरथ साहू, सोनू राजपूत सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, सोनू राम सिंग पार्षद मनीष यादव (बंटी) पूनम चंद सपहा प्रेमलाल साहू विवेक बंछोर व बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे|