दुल्हे की जमकर हुई धुलाई, शादी की रस्में शुरू होने से पहले प्रेमिका ने कहा मैं प्रेगनेंट हूं

दुल्हे की जमकर हुई धुलाई, शादी की रस्में शुरू होने से पहले प्रेमिका ने कहा मैं प्रेगनेंट हूं

गौरेला पेंड्रा मरवाही : दूल्हे की कथित प्रेमिका शादी समारोह में पहुंच गई। इसके बाद उसने जमकर हंगामा मचाया। शादी समारोह में प्रेमिका की बातें सुन लोगों ने कर दी दूल्हे की पिटाई। अजय यादव और उसके परिजन बारात लेकर तरईगांव पहुंचे थे। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थी कि तभी दूल्हे की कथित प्रेमिका शादी समारोह में पहुंच गई। वहां उसने कहा मैं गर्भवती हूं।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में शादी करने गए दूल्हे की दुल्हन के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दूल्हा और बाराती किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे। दूल्हा और बाराती की जमकर पिटाई हुई। फिर दूल्हे ने लड़की के घरवाले और पुलिस के सामने न सिर्फ माफी मांगी बल्कि उठक-बैठक भी की इसके बाद किसी तरह दूल्हे और बाराती जान बचाकर मौके से भागे।

जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव का है, यहां अमारु गांव के रहने वाले अजय यादव की शादी गौरेला थानाक्षेत्र के तरईगांव के यादव परिवार की लड़की से तय हुई थी, जिसके बाद मंगलवार शाम अमारु गांव से अजय यादव और उसके परिजन बारात लेकर तरईगांव पहुंचे थे। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थी कि तभी दूल्हे की कथित प्रेमिका शादी समारोह में पहुंच गई। इसके बाद उसने जमकर हंगामा मचाया।

घटना की जानकारी डायल 112 को मिली थी, जिसके बाद 112 मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। दुल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंचे थे कि शादी की तैयारी में खर्च हुए राशि को वापस दिलाया जाए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने संबंधित लोगों को कोर्ट जाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पार्क में अश्लील जोड़ो के हरकतों से परेशान लोगो के शिकायत पर बीजेपी विधायक सेन ने मारा छापा दी समझाइश Previous post पार्क में अश्लील जोड़ो के हरकतों से परेशान लोगो के शिकायत पर बीजेपी विधायक सेन ने मारा छापा दी समझाइश
Next post प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित