



दूर्ग: दूर्ग ग्रामीण विधानसभा।नगर पंचायत उतई के कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग लोकभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेद्र साहू को विजयी बनाने के लिये नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 12 व 13 में चुनाव चुनाव प्रचार किये। आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा बनाए गए नारी न्याय योजना सामाजिक न्याय योजना युवा न्याय योजना श्रमिक न्याय योजना से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। इस दौरान नगर पंचायत उतई के आम नागरिकों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा था।साथ ही महिलाओ को सलाना एक लाख रुपये के घोषणा का फार्म भी भरवाया गया। जिसमें महिलाओ का समर्थन मिल रहा है|
