जिला प्रशासन को मिला एक और प्रशिक्षु आईएएस डॉ. एम भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को दी ज्वाइनिंग

दुर्ग:  जिला प्रशासन दुर्ग को एक और प्रशिक्षु आईएएस मिला है। डॉ. एम. भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को आज अपनी ज्वाइनिंग दी। गौरतलब है कि इन्होंने अपनी तेलंगाना के खम्मम जिले से बीडीएस की डिग्री ममता डेंटल कॉलेज से प्राप्त की है।

मूलतः तेलंगाना राज्य के रहने वाले डॉ. एम. भार्गव वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने डॉ. एम. भार्गव का स्वागत कर प्रशासनिक परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने एम. भार्गव को नये कर्तव्य पथ पर पदार्पण करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुर्ग के शिवनाथ पुल पर, ट्रक से टकराई कार, युवती की मौत, युवक घायल ,पुलिस कर रही मामले की जांच Previous post दुर्ग के शिवनाथ पुल पर, ट्रक से टकराई कार, युवती की मौत, युवक घायल ,पुलिस कर रही मामले की जांच
नीलगिरी में चुनाव अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ली तलाशी, चुनाव प्रचार करने जा रहे थे वायनाड Next post नीलगिरी में चुनाव अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ली तलाशी, चुनाव प्रचार करने जा रहे थे वायनाड