मैं तुम से शादी करूँगा के नाम से मेरे साथ अवैध संबंध बनाता रहा

मैं तुम से शादी करूँगा के नाम से मेरे साथ अवैध संबंध बनाता रहा

शहडोल. शहडोल जिले के धनपुरी नगर पालिका में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभात बरकड़े मुश्किल में फंस गए हैं. उन पर एक ने युवती रेप का आरोप लगाया है. युवती ने पुलिस से कहा है कि बरकड़े ने शादी का झांसा देकर कई बार और अलग-अलग जगह उसके साथ रेप किया. इस आरोप के बाद इंदौर पुलिस ने बरकड़े को हिरासत में ले लिया है. वह उन्हें शहडोल से इंदौर लेकर गई है. पुलिस का कहना है कि बरकड़े से पूछताछ के बाद कानूनी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि युवती और बरकड़े दूर के रिश्तेदार भी हैं.

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती 7 अप्रैल को अचानक इंदौर के एमआईजी थाने पहुंची. यहां उसने पुलिस को लिखित शिकायत की. उसने लिखित शिकायत में बताया कि शहडोल का मुख्य पालिका अधिकारी प्रभात बरकड़े उसका दूर का रिश्तेदार है. पढ़ाई के दौरान वह और मैं नजदीक आ गए. हमारे बीच मेल-मिलाप बढ़ने लगा. इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई. हम ज्यादा समय एक साथ गुजारने लगे. हम कई बार अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए. इस बीच बरकड़े ने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव का मैंने स्वीकार लिया.

युवती ने पुलिस को बताई ये कहानी
युवती ने पुलिस को बताया कि, शादी का प्रस्ताव रखने के बाद बरकड़े ने मुझसे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए. वह मुझे अलग-अलग जगहों पर घुमाने की बात करता और हर जगह शारीरिक संबध बनाता. मैंने कई बार उससे जब शादी की बात की तो उसने टाल दी. इस बार जब मैंने पूछा कि मुझसे शादी करोगे तो वह साफ मुकर गया. उसके मुकरने के बाद मुझे मेरे भविष्य की चिंता सताने लगी. मुझे समाज का डर भी लगने लगा. इसलिए मैं पुलिस से उसकी शिकायत करने थाने आई. मैं चाहती हूं कि बरकड़े को उसके किए की सजा मिले.

कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई- पुलिस
इंदौर की पुलिस जिस वक्त आरोपी सीएमओ को हिरासत में लेने आई, उस वक्त वह क्रिकेट खेल रहे थे. इंदौर के एमआईजी थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि इंदौर मे रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की सबसे पहले मुलाकात आोरपी सीएमओ बरकड़े से ही हुई थी. उसका और पीड़ित युवती के बीच दूर का रिश्ता भी होना पता चला है. पीड़िता मेडिकल की पढ़ाई भी कर रही है. पीड़िता ने थाने में शिकायत की है कि इसके बाद दोनों के बीच कई बार मुलाकातें हुईं. आरोपी ने पीड़िता का इंदौर के अलावा जबलपुर समेत अन्य स्थानों पर शादी करने का झांसा देकर रेप किया. लेकिन जब युवती शादी करने पर जोर देने लगी तो वह इससे मुकर गया. इसके बाद पीड़िता ने एमआईजी थाने आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ें, 10 लाख रूपये की बरामद
नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों को नुकसान पहुंचाने प्‍लांट IED बरामद, BDS ने किया डिफ्यूज Next post नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों को नुकसान पहुंचाने प्‍लांट IED बरामद, BDS ने किया डिफ्यूज