पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन ईगल’ को मिली बड़ी कामयाबी

दुर्ग ; पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज में चलाए जा रहे अभियान – ऑपरेशन ईगल के तहत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसते हुए आधुनिक तकनीकियों का उपयोग एवम लगातार सुपरवीजन से आरोपियों की धरपकड़ की गई, उन्होंने विभिन्न प्रकार के वारंटों का वर्गीकरण करके साइंटिफिक तरीके से उनका विश्लेषण किया साथ ही जिलों को टारगेट बेस्ड एप्रोच के जरिए मॉडर्न तकनीक अपनाते हुए वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया।

जिला बालोद, बेमेतरा, दुर्ग के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देख रेख मे जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना स्तर पर थाना प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शीघ्र धरपकड़ कर माननीय न्यायालय मे पेश करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।

⏩️  इसी क्रम में दुर्ग रेंज के जिला दुर्ग पुलिस द्वारा अभियान ईगल के तहत वारंटियों की धर पकड़ की गई, दिनांक 01/03/2024 से 31/03/2024 तक की स्तिथि मे दुर्ग जिले के समस्त थानों से कुल 356 स्थाई वारंटों की तामिल/निराकरण किया गया है।

⏩️  इसी क्रम में  जिला बेमेतरा पुलिस द्वारा अभियान ईगल के तहत वारंटियों की धर पकड़ की गई, दिनांक 01/03/2024 से 31/03/2024 तक की स्तिथि मे तक  जिले के समस्त थानों से कुल 55 स्थाई वारेंटो की तामिल/निराकरण किया गया है।

⏩️  इसी क्रम में रेंज के जिला बालोद पुलिस  द्वारा अभियान ईगल के तहत वारंटियों की धर पकड़ की गई, दिनांक 01.03.2024 से 31.03.2024 तक की स्तिथि मे तक  जिले के समस्त थानों से कुल 161 स्थाई वारेंटो की तामिल/निराकरण किया गया है।

⏩️  यहां उल्लेखनीय है कि दुर्ग रेंज में वारंट तामिली मे सर्वाधिक 204 वारंट धारा 138 (एन आई एक्ट) में की तामिली  एवं 96 स्थाई वारंट मारपीट से संबंधित धारा के तहत तामिल किये गए हैं। इसके साथ ही चोरी /नकबजन के 62 वारंटो की तामिली में दुर्ग रेंज पुलिस को सफलता मिली है। वारंटियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित गृह मंत्री अमित शाह
Next post ताइवान में भूकंप से बड़ी तबाही, अबतक 7 लोगों की मौत; 700 से अधिक घायल