शराब का अवैध परिवहन करते नशे के कारोबारी चढे पुलिस के हत्थे

दुर्ग  :-टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। विशेष सूत्रों से पता चला कि दो व्यक्ति अवैध शराब प्लास्टिक के बोरी में भरकर सफेद रंग की एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी-08-एस-6808 में धमधानाका होते हुये राजनांदगॉव की ओर जा रहे है कि सूचना पर टीम द्वारा धमधानाका बाईपास अण्डरब्रिज के पास नाकाबंदी किया गया नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताये अनुसार एक सफेद रंग की एक्टिवा वाहन में 03 सफेद बोरी रख कर राजनांदगॉव की ओर जाते दिखाई देने पर घेराबंदी कर पकड गया।

जिन्होने ने आगे पूछताछ में अपना नाम साजन साहू एवं लखन साहू निवासी ग्राम पदुमतरा, राजनांदगॉव का होना बताये तथा बोरी में रखे हुये सामान के बारे मे पूछताछ करने पर बिक्री कर लाभ अर्जित करने के लिए अवैध रूप से परिवहन कर शराब ले जाना बाताये बोरी की तलाशी करने 02 सफेद बोरी के अंदर 170 नग पौव्वा देशी प्लेन मदिरा एवं 01 सफेद बोरी के अंदर 98 नग पौव्वा देशी मशाला मदिरा प्रत्येक शीशी में 180ML भरा हुआ जुमला 268 पौव्वा में 48.240 बल्क लीटर कुल कीमती 24380 /- रूपये का मिला जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी-08-एस-6808 कीमती 30,000/- रूपये जुमला कीमती 54380/- रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. सगीर खान, आरक्षक राकेश चौधरी, अजय गहलोत, भावेश पटेल, राकेश अन्ना एवं थाना मोहन नगर से प्र.आर. मोहन लाल साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क़ब्रिस्तान में परिवार के सिवाय किसी को घुसने नहीं दिया Previous post क़ब्रिस्तान में परिवार के सिवाय किसी को घुसने नहीं दिया
Next post पूर्व-IPS संजीव भट्ट की 20 साल की जेल की सज़ा उम्रकैद के बाद शुरू होगी, जानिए कैसे लागू होंगी सज़ाएं