पंजीकृत श्रमिक

श्रमिकों को पंजीयन हेतु 31 मार्च तक अवसर

दुर्ग : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से 28 फरवरी 2024 तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैद्यता समाप्ति से 05 वर्ष से अधिक हो चुका है। उनके लिए 05 जून 2023 से 31 मार्च 2024 तक पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर नवीनीकरण कराने मंडल द्वारा नियम शिथिल किया गया था। सहायक श्रमायुक्त दुर्ग के अनुसार जो श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण हेतु आज तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किये है, ऐसे श्रमिकों से 31 मार्च 2024 तक आवेदन किये जाने के अवसर दिया गया है। 31 मार्च 2024 के पश्चात ऐसे अनवनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस“ की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर सम्मिलित हुए
विजय बघेल सांसद Next post भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महासम्मेलन में शामिल होंगे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: विजय बघेल सांसद