पुलिस ने लगाई गुंडे बदमाशों की क्लास, पहले बुलाया थाने नहीं पहुंचे तो ढूंढ कर लाई पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस गुंडे बदमाशों की गतिविधियों पर रोकर लगाने के लिए सख्ती दिखाती हुई नजर आ रही है। रायपुर जिले की पुलिस ने जिले में अपराधिक घटनाओं में सक्रिय अपराधियों को पकड़कर थाने लेकर पहुंची है। रायपुर पुलिस ने 250 से ज्यादा अपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों की क्लास लगाई है। रायपुर पुलिस ने शहर के गुंडा, बदमाश, और वारंटी लोगों को थाने लेकर पहुंची, जहां थाने में बुलाकर सभी को समझाइश दी गई है।

रायपुर जिले के अलावा  बिलासपुर जिले में भी पुलिस का कुछ इसी तरह का अवतार देखने को मिला है। जिले में नए एसपी रजनेश सिंह के चार्ज लेने के बाद गुंडा, बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।  उनके निर्देश पर लगातार 3 दिनों से सभी थाना क्षेत्रों के गुंडा और निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की दोबार जांच की गई है।

इसके साथ ही पुलिस ने समंस, गिरफ्तारी वारंट और स्थायी वारंट की चेकिंग का अभियान भी चलाया है। जिन अपराधियों की लंबे समय से पहचान नही की जा पा रही थी उन अपराधियों को उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसके साथ ही अगर किसी तरह की शहर में अपराधिक गतिविधी होती है तो उनसे कैसे संपर्क साधा जा सकता है ऐसे में उनके मोबाईल लेने का काम किया गया है।

पुलिस को इस अभियान के तहत पता चला कि बहुत से अपराधी जो पहले क्राइम की घटनाओं में रहते थे उन्होंने अब अपराध का रास्ता छोड़ दिया है। इसके साथ ही पुलिस सभी की आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी भी इकट्ठा की है।  इसके साथ ही पहुत से लोगों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीढ़ियां Previous post 6 पीढ़ियां रहती हैं एक साथ,185 लोगों का बनता हैं खाना, हर दिन बनती है पांच बोरी सब्जी
Next post डकैती मालमे में पुलिस ने लिया एक्शन, MLA के भाई से बहस के बाद ट्रेनी DSP का ट्रांसफर