मरने के 15 घंटे बाद जी उठी महिला,दफनाने की हो चुकी थी तैयारी

कोरबा। मृत घोषित होने के बाद वापस जिंदा होना किसी चमत्कार से कम नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के बेगूसराय जिले से, जहां एक महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद महिला वापस जिंदा हो गई, जिसे बेगूसराय जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 72 साल की वृद्ध महिला रामरती देवी को छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां डॉक्टर्स ने हार्ट ब्लॉक होने की वजह से रामरती देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए निजी वाहन से महिला को उसके निवास स्थान बेगूसराय लेकर जा रहे थे। वहीं 15 घंटे की यात्रा तय करने के बाद रास्ते में ही रामरती के शरीर में कुछ हलचल हुई।

जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामरती देवी को अभी बेगूसराय के सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है रामरती देवी की हालत में काफी तेजी से सुधार हो रहा है और वह आंखें खोल कर अपने पुत्र सहित परिजनों को देख रही हैं। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति ने फ़ोन चलाने से किया मना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम Previous post पति ने फ़ोन चलाने से किया मना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
Next post दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम,बढ़ी सियासी टेंशन, कई विधायकों संग ले सकते हैं बीजेपी में एंट्री