टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, CM नहीं बना तो नहीं लड़ूंगा चुनाव

छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे तो 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन मुख्‍यमंत्री के पद को लेकर एक बार फिर खींचतान तेज हो गई है। डिप्टी सीएम टीएस‍ सिंहदेव के एक बयान से सूबे की सियासत गरमा गई है। अंबिकापुर में जब टीएस सिंहदेव से पूछा कि पिछले बार तो सरगुजा मुख्यमंत्री की कुर्सी से वंचित हो गया था, क्या इस बार आप सीएम बनेंगे? इस पर सिंहदेव ने कहा- मेरे लिए यह आखिरी मौका है, यदि मैं सीएम नहीं बन पाया फिर चुनाव लड़ने का कोई औचित्‍य नहीं है। हालांकि सीएम पद की दावेदारी में उन्होंने खुद को दूसरे नंबर पर बताया है। उन्होंने कहा कि विधायक दल और हाई कमान ही तय करेगा कि सूबे में अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा?

पांच साल पूरी तन्‍मयता से करूंगा काम:
आगे चुनाव लड़ने की बात पर टीएस सिंहदेव ने साफ कहा कि अब हो गया। मतदान से पहले यह बात कहता तो गड़बड़ होती लेकिन अब हल्‍का होकर यह बात कह सकता हूं। यदि मुझे जनता जिताती है तो अगले पांच साल पूरी तन्‍मयता से काम करूंगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे होने की बात से इनकार करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं दौड़ में सबसे आगे तो नहीं हूं, जो सिटिग चीफ मिनिस्‍टर है उनका दावा पहला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post घर में मिलीं 10 सोने की ईंट, जानिए क्या पूरा मामला
Next post वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बारिश, भारत भी पीछे नहीं