छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के पास पिस्टल है पर कार नहीं,पत्नी के पास इतनी प्रॉपर्टी

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह चुनाव मैदान में उतर चुके है। वे राजनांदगांव से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले नेता अपनी संपति घोषित करते है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम की प्रॉपर्टी उजागर हुई है। चुनाव आयोग में दिए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 4 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 1.21 करोड़ और बच्चों के पास 2.53 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनकी इनकम के सोर्स में सैलरी- भत्ते, खेती, किराया और सेविंग पर ब्याज दर्ज है। उनके पास इतना कर्ज भी है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने चुनाव नॉमिनेशन फॉर्म के साथ अपना शपथ पत्र भी चुनाव आयोग को दिया है। इस शपथ पत्र के अनुसार बैंक अकाउंट में 30 लाख 45 हजार रुपए है। वहीं पत्नी वीणा सिंह के खाते में 43 लाख 46 हजार रुपए है। साथ ही बच्चों के अकाउंट में 8.89 लाख रुपए है। रमन सिंह ने बांड और गिल्ड फंड में 2 लाख 81 हजार रुपए जमा है।

मां के नाम के ट्रस्ट के फंड में है 2 करोड़

एक तरफ रमन सिंह की दिवंगत मां सुधा देवी के नाम पर चलने वाले ट्रस्ट में 2.12 करोड़ रुपए जमा है। वहीं इसी ट्रस्ट में बेटा-बहू (कुटुंब) के नाम पर 1.95 करोड़ रुपए जमा है। वहीं घर में खुद के पास और पत्नी के मिलाकर करोड़ के है जेवरात।

चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में पूर्व सीएम ने अपने घर की जूलरी का भी जिक्र किया है। जिसमें उनके पास जो भी गोल्ड, सिल्वर के अलावा हीरे हैं उनकी कुल कीमत 53 लाख रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ रुपए की जूलरी है जबकि कुटुंब के पास 12लाख 40 हजार रुपए की जूलरी का जिक्र किया है। इतनी संपत्ति होने के साथ ही उनके पास 21 लाख रुपए का लोन भी है।

41 हजार की पिस्टल है पर कार नहीं

पूर्व सीएम रमन सिंह ने जो सपथ पत्र दिया है उसके अनुसार उनके पास एक भी कार या किसी और तरह के वाहन नहीं है। इतना ही नहीं उनके परिवार के पास भी कोई वाहन नहीं है। हालांकि उनके पास एक पिस्टल जरूर है। जिसकी कीमत करीब 41 हजार रुपए बताई जा रही है। इसका भी जानकारी पूर्व सीएम ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अनूप नाग के निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन से मतदाताओं में खुशी की लहर
Next post महादेव एप केस में कोर्ट ने 14 आरोपितों के खिलाफ ईडी ने पेश किया 8,887 पन्नोंे का चालान, 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है जब्त