तांत्रिक ने नवदंपत्ति को खिलाई जड़ी-बूटी, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक गाँव के दंपत्ति को तांत्रिक ने कुछ खिला दिया, जिससे महिला की मौत हो गयी जबकि उसके पति की हालत गंभीर बताई जा रही है. दरअसल, झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने 27 वर्षीय पत्नी सुनीता पटेल और 28 वर्षीय रामाधार पटेल को कुछ खिला दिया. हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने सुनीता पटेल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, रामाधार पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है. नवदंपती को संतान की चाह में तांत्रिक का सहारा लेना महंगा पड़ गया। उन्हें तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बाद परवाना (पान के साथ जड़ी बुटी) दे दी। जिसे खाते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दौरान देर रात नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, उरगा थानांतर्गत ग्राम बरबसपुर में लवन पटेल रहते हैं। उन्होंने अपने पुत्र रामाधार पटेल का विवाह करीब एक साल पहले चांपा में रहने वाले फुल सिंह पटेल की पुत्री सुशीला पटेल से किया था। रामाधार और उसकी पत्नी परिजनों के साथ ही रह रहे थे। पति पत्नी एक साल बाद भी संतान नहीं होने से हताश थे। उन्होंने संतान के लिए उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे नवदंपती ने झाड़-फूंक का सहारा लेना बेहतर समझा।

सुशीला की बड़ी बहन सीतामढ़ी में रहती है। जिसकी तबियत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है। शनिवार की सुबह रामाधार और उसकी पत्नी सीतामढ़ी में रहने वाली बहन के घर जाने के नाम पर लेकर निकले। जहां से रामाधार अपने ससुर फुल सिंह और पत्नी सुशीला के साथ तांत्रिक के घर चला गया। तांत्रिक करीब एक घंटे तक फूंक झाड़ करता रहा। तत्पश्चात उसने निसंतान दंपती को परवाना दे दिया। जिसे खाते ही विवाहिता को उल्टी होने लगी।

फुल सिंह बेटी और दामाद को लेकर उनके घर जा रहा था। इसी बीच सुशीला की हालत बिगड़ गई। वहीं, रामाधार को भी उल्टी होने लगी। उसने बेटी दामाद को सुनालिया पुल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां नवविवाहिता ने दम तोड़ दी। उसके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाया गया। रविवार की सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़े होने के कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी को अवगत कराया गया। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी के मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इधर, युवक का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। पान में निकला जड़ी बूटी बताया जा रहा है कि तांत्रिक रामलाल यादव ने परवाना के नाम पर तीन पान बनाए थे। इस पान में कुछ मसाला के अलावा कई किस्म की जड़ी बूटी डाली गई थी। उसने झाड़ फूंक से पूर्व दंपती को नल में नहाकर आने की बात कही। उन्हें नया कपड़ा पहनाया गया। इसके साथ ही झाड़ फूंक के बाद पान खाने के लिए दे दिया। जब परिजनों ने पान को खोलकर देखा तो जड़ी बूटी मिली।

कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई टंकेश्वर यादव ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। तांत्रिक फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुष्कर्म पीड़िता ने SP दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश
Next post खुशखबरी: गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये हुए कम