मुन्ना भाई MBBS की तर्ज पर डिग्री चोरी कर महिला बन गयी डॉक्टर ,मरीजों की जान से कर रही थी खिलवाड़

अंबिकापुर|  मुन्नाभाई एमबीबीएस फिल्म आप सबको याद ही होगा। फिल्म के अभिनेता संजय दत्त फर्जी डिग्री का जुगाड़ कर डॉक्टर बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला अंबिकापुर जिला में सामने आया हैं। यहां एक महिला ने दूसरे MBBS की डॉक्टर फर्जी डिग्री पर हॉस्पिटल में नौकरी पा ली और पिछले डेढ़ सालों से मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने फर्जी डिग्री के आधार पर डॉक्टरी कर रही महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं।

फर्जीवाड़ा का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी डॉ. खुशबू साहू ने इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज करायी। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर पदस्थ हैं। मार्च 2021 में वह रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में चिकित्सक के पद पर ज्वाइन करने के लिए अपने संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज और एमबीबीएस के सर्टिफिकेट के साथ गई थी। दस्तावेज परीक्षण के बाद किसी ने उन्हें चोरी कर लिया था। इस संबंध में खुशबू साहू ने रायपुर के थाना टिकरापारा में दस्तावेज चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी।

इसके बाद डॉ..खुशबू साहू को 19 जुलाई को सूचना मिली कि एक अन्य युवती उसके मेडिकल की डिग्री और अन्य दस्तावेजों के आधार पर अंबिकापुर के होलीक्रास हास्पिटल में डॉक्टर  बनकर काम कर रही हैं। डॉ. खुशबू साहू की शिकायत के बाद पुलिस ने जब इस मामले की जांच की, तो पता चला कि वर्षा वानखेड़े नामक महिला डॉ.खुशबू साहू के एमबीबीएस की डिग्री पर निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रही हैं। वर्षा वानखेड़े को हिरासत में लेकर जब पूछताछ किया गया, तो उसने बताया कि वह मूलतः रायपुर के खरोरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। उसने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से खुशबू साहू के मेडिकल डिग्री के आधार पर होलीक्रा हॉस्पिटल में डॉ.खुशबू साहू बनकर अपनी सेवाएं दे रही थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, खंडहर नुमा घर में मिली बिना कपड़ों की लाश
Next post बहन के अफेयर से नाराज भाई ने बहन का काटा सिर