धर्म परिवर्तन करवा रही महिला व युवती को बस्ती के लोगों ने पीटा, मुख्य महिला मौके से फरार…

भिलाई। मोहन नगर के उरला में मतांतरण करवा रही एक महिला और एक युवती की बस्ती के लोगों ने मिलकर धुनाई कर दी। वहीं मतांतरण करवा रही मुख्य महिला मौके से फरार हो गई। बस्ती में हुई मारपीट की जानकारी लगते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाना लाया गया। थाना में दोनों पक्षों ने शिकायत करने से मना कर दिया। इसके बाद उनसे शिकायत न करवाने की बात लिखित में लेकर उन्हें थाना से रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना मंगलवार की है। उरला बस्ती में चित्रलेखा साहू अपने अपने घर पर प्रार्थना सभा कर रही थी। उसके साथ उपस्थित एक महिला और एक युवती भी लोगों को मतांतरण के लिए उकसा रही थी। बस्ती के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे लोग चित्रलेखा साहू के घर पर पहुंचे लेकिन, लोगों की भीड़ देखकर चित्रलेखा फरार हो गई। वहीं उसके घर पर पहुंची महिला व युवती को लोगों ने पकड़ लिया। बस्ती की महिलाओं ने दोनों की जमकर धुनाई की।

लोगों का आरोप था कि ये लोग प्रार्थना सभा के नाम पर बस्ती के लोगों को मतांतरित करवा रहे हैं। उन्हें प्रलोभन और लालच दिए जा रहे हैं। मारपीट की जानकारी लगते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाना लाया गया। जहां पर दोनों पक्षों ने शिकायत न करने की बात लिखित में दी और वहां से चले गए। शिकायत न मिलने पर पुलिस ने भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।

टीआइ मोहन नगर विपिन रंगारी का कहना है कि मंगलवार को उरला में ये घटना हुई थी। दोनों पक्षों में लिखित में दिया कि वे लोग शिकायत नहीं चाहते हैं। इसलिए इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पदोन्नति के बाद भी शिक्षकों ने ग्रहण नहीं किया पदभार?
Next post गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, पूरा समान जलकर हुआ खाक…