ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, बारात से लौट रहे 11 लोगों की दर्दनाक मौत

बालोद/धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बारात से लौट रहे बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया, लेकिन बीच रास्ते में मासूम ने भी दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार रात साढ़े दस बजे बालोद जिले के जगतरा से तीन किलोमीटर पहले हुआ। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। मृतकों में चार पुरुष, पांच महिला और एक बच्चा शामिल है। मृतक धमतरी जिले के सोरम- भटगांव के निवासी है। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गया।
मृतकों में चार पुरुष, पांच महिलाएं और दो बच्‍चे
पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि बुधवार को सोरम-भटगांव से बोलेरो में सवार होकर 11 लोग बारात में ग्राम मारकाटोला गए थे। वहां से रात में वापस घर लौट रहे थे। बोलेरा को केशव साहू चला रहा था। साहू परिवार में ही शादी थी। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरा में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बच्चे ने धमतरी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इस भीषण हादसे के बाद किसी का सिर तो किसी का हाथ शरीर से अलग हो गया था।
राहगीरों और लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को उपचार के लिए रायपुर भेजा, लेकिन बीच रास्‍ते में उसकी मौत हो गई। संजीवनी और पुलिस वाहन की मदद से सभी के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के चीरघर में रखा गया है। रात अधिक होने के कारण फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देर रात किया ट्वीट
अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नशे के करोबारिओयो को मिडिया के सामने नहीं ला पायी दुर्ग पुलिस
Next post चोरी के मामले का खुलासा बांग्लादेशी पकड़ाये