फंड मिला पर काम एक भी नहीं ,कांग्रेस पार्षद

फंड मिला पर काम एक भी नहीं ,कांग्रेस पार्षद

कोरिया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो, नगर पालिका निगम में कांग्रेस की सत्ता हो बावजूद इसके कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में विकास के काम नहीं हो रहे हो तो सवाल खड़ा होना लाजिमी हैं। कुछ यही सवाल खड़े किए हैं नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड नम्बर 33 की कांग्रेस पार्षद बबीता सिंह ने। उन्होंने उनके वार्ड में एक भी काम नहीं होने की बात कही है।

खुद मेयर पद की दावेदार रही बबीता सिंह को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से फंड मिला, बाद में चौदहवें वित्त से भी राशि मिली, लेकिन एक भी काम उनके वार्ड में आज तक शुरू नहीं कराया गया। इसे लेकर पिछले दिनों कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप और पूर्व मेयर डोमरु रेड्डी के साथ वह निगम कमिश्नर से मिली है।

कांग्रेस पार्षद के वार्ड में काम नहीं होने पर पूर्व मेयर डोमरु रेड्डी ने कहा कि बराबर दृष्टिकोण से काम होना चाहिए। इस पर भाजपा भी तंज कस रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जो आरोप हम निगम पर लगा रहे हैं, उसे कांग्रेसी खुद सही साबित कर रहे हैं, जबकि मेयर कंचन जायसवाल बिना उपेक्षा किए सभी वार्डों में सम्रग रूप से काम होने की बात कह रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सड़क पर पति ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, खुद की भी ली जान
Next post सड़ी-गली हालत में मिला पूर्व पार्षद का शव