निगम के 17 कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

निगम के 17 कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

रायगढ़  नगर निगम रायगढ़ में कांग्रेस के 17 पार्षदों के पार्टी से इस्तीफे के ऐलान के बाद अब BJP, मेयर और सभापति से इस्तीफे की मांग कर रही है। BJP का कहना है कि मेयर सरकार चलाने में अक्षम है और विश्वास खो चुकी हैं, ऐसे में नैतिकता के आधार पर तत्काल सभापति और मेयर को इस्तीफा देना चाहिए।

BJP का कहना है कि अगर मेयर और सभापति इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसी बीच महिला पार्षद से विवाद के बाद आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि विवाद के कई दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 17 पार्षदों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि रायगढ़ निगम के 48 वार्ड में कांग्रेस के 27 पार्षद हैं। कांग्रेस संगठन का कहना है कि नाराज पार्षदों से संगठन स्तर पर चर्चा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्कूल प्रबंधको द्वारा फीस नहीं मिलने पर, छात्रों को परीक्षा से वंचित करने का प्रयास
Next post यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद