नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट,जवान शहीद

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट,जवान शहीद

नारायणपुर नक्सलियों ने फिर से IED ब्लास्ट किया है। जिसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक जवान घायल है। मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। पैर आते ही IED जोर से ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। BDS की टीम मौके पर तलाश कर रही है। आशंका है कि मौके पर और भी IED हो सकते हैं। इसके अलावा घायल जवान को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहीद जवान का राजेंद्र सिंह है। जो आईटीबीपी में ASI के रूप में पदस्थ थे। जबकि घायल जवान का नाम महेश बताया गया है।

बस्तर इलाके में नक्सली इस तरह से पहले भी जवानों को निशाना बनाते रहे हैं। पहले भी नक्सलियों ने इसी तरह से IED ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले बस्तर के सुकमा जिले में रविवार की सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी।

जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए थे। ये मुठभेड़ जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई थी। पता चला था कि जवान चिचोरगुड़ा के पास भारी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर मौके पर गए थे। उसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की थी। करीब आधे घंटे की फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर रूस का हमला,सीमा के निकट दागीं 30 मिसाइलें
Next post BSNL अफसर बनकर,एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराके उड़ा लिए डेढ़ लाख