नक्सली दंपती ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा पुलिस के सामने खूंखार नक्सली दंपती ने सरेंडर किया है। दोनों पति-पत्नी पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। पोज्जा उर्फ संजू माड़वी पामेड़ एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 9 का कमांडर है।

उसकी पत्नी तुलसी माड़वी पामेड़ एरिया कमेटी की सदस्य और DVC सुरक्षा दलम की कमांडर है। यह दोनों नक्सली दक्षिण बस्तर के टेकलगुड़ा और मिनपा समेत अलग-अलग इलाकों में एंबुश में फंसा कर

लगभग 100 जवानों की हत्या करने की घटना में शामिल रहे हैं। साथ ही मुठभेड़ के बाद फोर्स के AK-47 समेत कई हथियार भी लूटे हैं।

उन्होंने बताया कि हिड़मा ने टेकमगुड़ा हमले की प्लानिंग की थी, पहले जवानों को घुसने दिया और फिर घेर कर मारा गया

दोनों ने बताया कि, सितंबर 2021 में संगठन में रहते हुए शादी कर ली थी। पोज्जो को 4 बार गोलियां भी लगी है। नक्सलियों की डॉक्टर टीम ने इलाज कर जान बचाई है।

अब 15 मिनट से ज्यादा खड़ा नहीं रह सकता है, इस वजह से नक्सली इसकी उपेक्षा करने लगे थे। साथ ही छत्तीसगढ़ से ज्यादा तेलगु नक्सलियों का दबदबा संगठन में हैं।

इसलिए इन दोनों ने दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर कर लिया।

दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि, मिनपा और टेकलगुड़ा की मुठभेड़ में शामिल ये पहले नक्सली हैं जिन्होंने सरेंडर किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post साहीवाल-गिर प्रजाति की गायों में इजाफा
Next post CG में विदेश से आए दो लोग पॉजिटिव मिले