किया रिहा सब इंजीनियर को नक्सलियों ने

किया रिहा सब इंजीनियर को नक्सलियों ने

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को 7 दिन के बाद रिहा कर दिया है।  जंगलों में नक्सलियों ने बुधवार को जन अदालत लगाई जिसमें ग्रामीणों और कुछ आदिवासी समाज के लोगों के सामने उन्हें रिहा कर दिया।

बताया जा रहा है कि, कुछ देर के बाद सब इंजीनियर जिला मुख्यालय पहुंचेगा। सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता भी उनके साथ हैं।

11 नवंबर को सब इंजीनियर प्यून को लेकर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने गए थे, उसी दौरान करीब दोपहर 12.30 बजे दोनों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था।

12 नवंबर को नक्सलियों ने प्यून लक्ष्मण परतगिरी को रिहा कर दिया था। नक्सलियों ने दोनों का अपहरण 11 नवंबर को किया था। जिसके बाद से सब इंजीनियर उनके कब्जे में था। सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता ने माओवादियों से उसके पति को छोड़ने गुहार लगाई थी।

वो उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में भी निकली थी। उस दौरान उसका 3 साल का छोटा बच्चा भी साथ था।

शाम नक्सलियों की चंगुल से छूटकर आए प्यून ने बताया था कि नक्सलियों ने रात लगभग 8:30 बजे उसे लौकी की सब्जी और भात (चावल) खिलाया था। आंखों में पट्टी बांध कर यहां वहां घुमाते रहे। उसके बारे में पूछताछ भी की।

लेकिन किसी तरह से उसे प्रताड़ित या फिर पिटा नहीं गया है था। उसने बताया था कि नक्सली उसे किस तरफ ले गए थे। उसे यह नहीं पाता। माओवादी सब इंजीनियर को लेकर दूसरी तरफ चले गए थे।

वहीं अजय लकड़ा की पत्नी अर्पिता को जब पति के अपहरण की जानकारी मिली थी वो भी गोरना गांव पहुंच गई थी। यहां रोते बिलखते गांव की गलियों में घूमती रही थी।

रास्ते में जो भी ग्रामीण मिलता उससे गुहार लगाती रही कि किसी तरह से नक्सलियों तक कोई मेरी बात पहुंचा दो और मेरे पति को रिहा करवा दो। मेरे पति बेकसूर हैं।

अर्पिता ने कहा था कि, मैं इस इलाके से अंजान हूं। पता नहीं है मुझे जाना कहां है। यही विनती कर रही हूं कि बस पति को किसी तरह से नक्सली छोड़ दें।

अर्पिता ने नक्सलियों से अपील की थी कि मेरे पति निर्दोष हैं। वो बहुत सीधे इंसान हैं। उनकी मां भी बुजुर्ग है। मां समेत मेरे और बच्चे की देखभाल करने उनके अलावा और कोई नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मंडप में दुष्कर्म कर हत्या
Next post 18 नवंबर को करेंगे 177 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण,मुख्यमंत्री भूपेश