हॉली क्रास विद्यालय में छात्राओं का यौन उत्पीड़न, हॉस्टल वार्डन पर गंभीर आरोप

अंबिकापुर  हॉली क्रास विशेष (मुखबधिर) स्कूल में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. मूक-बधिर छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन पर गंभीर आरोप लगाया है. छात्रों ने सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपना दर्द बयां किया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

भाजपा युवा मोर्चा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. छात्राओं ने सांकेतिक भाषा में बताया कि इसकी शिकायत पहले स्कूल प्राचार्य से की गई थी.

अधिकारियों के दबाव की वजह से दो शिक्षकों को हटा दिया गया. छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य ने शुरुआत में इस मामले को दबाने का प्रयास किया.

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि बच्चों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं किसी भी शैक्षणिक संस्थान में अपराध की श्रेणी में हैं. घटना सामने आने के बाद तत्काल आरोपी को बर्खास्त कर दिया गया.

छात्राओं की मांग पर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.  10 दिन पहले इस मामले को प्रिंसिपल ने इस मामले से अवगत कराया था. प्रिंसिपल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को बर्खास्त कर दिया. मामले की जांच कर जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मां-बेटा एक साथ पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा
Next post CM भूपेश कांकेर में बिरसा मुंडा की मूर्ती का करेंगे अनावरण