
▪️ *थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुरूद रंगला पंजाब ढाबा, बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे हैं।*



▪️ *पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से 24.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन एवं बिक्री की रकम 3,200 रुपये नगद भी जप्त की गई।*
▪️ *जप्त मादक पदार्थ, मोबाइल एवं नगद रकम की कुल अनुमानित कीमत 4,66,800 रुपये है।*
▪️ *दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 901/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27(क) में कार्यवाही कर दिनांक 27.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*
घटना स्थल
कुरूद रंगला पंजाब ढाबा, बस स्टैंड के पास, थाना जामुल क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
आरोपी का नाम
* ओंकार सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष मार्केट, केएलसी जोन-2, खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
* लुकेश कुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी मौर्या कोचिंग के पास, 18 नंबर रोड, कैम्प-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री
* हेरोइन (चिट्टा) – 24.45 ग्राम।
* मोबाइल फोन – 03 नग।
* नगद बिक्री रकम – 3,200 रुपये।
* जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत – 4,66,800 रुपये।
