उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ाडीह में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के दौरान घर में मौजूद उसकी दोनों बेटियों ने बीच-बचाव कर मां को बचा लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार उतई थाना अंतर्गत गाड़ाडीह यादवपारा निवासी पूजा साहू सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। वह वर्ष 2014 से टीकेश महारा के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही है। 11 नवंबर की शाम करीब सात बजे पूजा अपनी दोनों बेटियों के साथ घर पर थी। इसी दौरान टीकेश घर पहुंचा और उसकी बेटियों को अश्लील गालियां देने लगा।
