झारखंड-बिहार का माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ गोदराई यादव को महाराष्ट्र के मुंबई से पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है.



संजय गोदराम झारखंड एवं बिहार में 2011 के बाद से पुलिस एवं सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था. संजय गोदराम पर झारखंड की सरकार ने 10 लाख जबकि बिहार की सरकार ने तीन लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था. संजय गोदराम पर झारखंड में 33, बिहार के गया में 10 जबकि औरंगाबाद में 20 नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है.
नक्सली संजय गोदराम को पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसी पलामू लेकर रवाना हो गए हैं. पुलिस मुख्यालय की तरफ से संजय गोदराम की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है. संजय गोदराम पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का रहने वाला है. संजय यादव की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और बिहार में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसी या लगातार कार्रवाई कर रही थी.
मुंबई में खटाल में काम कर रहा था संजय यादव
माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम महाराष्ट्र के मुंबई में खटाल में नौकरी कर रहा था. मुंबई के खटाल में संजय गाय का दुध दुहता था. पिछले कुछ महीनों से संजय मुंबई में ही रह रहा था. संजय टॉप माओवादी नितेश यादव के दस्ते में जोनल कमांडर हुआ करता था.
पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार संगठन में कई बातों को लेकर नितेश यादव के साथ संजय का मतभेद हो गया था. रितेश यादव से नाराज होकर संजय मुंबई में नौकरी करने लगा था. संजय के झारखंड में पहुंचने के बाद माओवादी संगठन से जुड़ी हुई बातों का खुलासा होगा.
दरअसल, 27 मई 2025 को पलामू के पांडु हुसैनाबाद सीमावर्ती इलाके में पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस घटना में संजय यादव बच निकला था. इसी के बाद से नितेश यादव और संजय के बीच मतभेद हुआ.
