नेशनल हाईवे-39 के रीवा–सीधी मार्ग पर बदवार स्टैंड के समीप बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यात्री बस और बलकर के बीच जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना सामने आ रही है। अभीतक मिली जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग घायल है।





हादसे की गंभीरता को देखते हुए रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा गुढ़ एसडीएम सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण यादव सहित रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी सहित जिला पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।
घायलों / मृतक की सूची
1. सुजीत कुमार गुप्ता – [ICU में भर्ती]
2. अनिल साकेत पिता स्व. जगजीवन प्रसाद साकेत, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड 2 कंचन टोला जिला नऊगंज
3. श्रीमती मनवसुआ साकेत पति रामाधार साकेत, उम्र 50 वर्ष, निवासी बड़खड़ा थाना चोरहट जिला सीधी
4. सबीना बेगम पति इब्राहिम मोहम्मद, निवासी खोरबा खास, सीधी
5. रामपाल पटेल, निवासी बिठौली
6. आंजली पटेल पिता रामपाल पटेल, निवासी बिठौली
7. ब्रिजेन्द्र कुमार पटेल पिता गंगा प्रसाद पटेल, निवासी अमिलिया
8. अज्ञात मृतक
9. मोहम्मद अंसारी पिता मुलायम बक्स, उम्र 35 वर्ष, निवासी बघोर थाना अमिलिया सीधी
10. शिवानी पटेल पिता रामपाल पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रकौइया चुरहट सीधी
11. मो. इरशाद रजा अंसारी पिता मो. इब्राहिम, उम्र 18 वर्ष
12. मो. इब्राहिम पिता रोजन बक्स, उम्र 32 वर्ष
13. संजू पटेल पिता रामचरित पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी डिहुली थाना अमिलिया सीधी
14. श्याम बाबू, निवासी त्योंथर रीवा
15. पुनीत शुक्ला पिता वसंतलाल शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी बघोर थाना अमिलिया सीधी
16. गीता पटेल – [ICU में भर्ती]
17. धीरज, उम्र लगभग 12 वर्ष – [ICU में भर्ती]
प्रशासन की टीम द्वारा घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल हादसे में मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
