
▪️ *ग्राम कुम्हली स्थित संयुक्त नाम की कृषि भूमि को षड्यंत्रपूर्वक अन्य व्यक्ति को वास्तविक संजय कुमार के स्थान पर खड़ा कर विक्रय कराने का आरोप है।*
▪️ *विक्रय पत्र में आरोपी दिलीप बंजारे को क्रेता तथा आरोपी कन्हैया बंजारे को गवाह बनाया गया था, जबकि भूमि के वास्तविक हिस्सेदार के संबंध में विवाद था।*
▪️ *प्रकरण में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की लगातार पतासाजी करते हुए पाटन पुलिस टीम ने 19.08.2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।*
▪️ *गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*





मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर भूमि के वास्तविक हिस्सेदार की पहचान का गलत उपयोग करते हुए उसके स्थान पर अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर कृषि भूमि का विक्रय कराने की प्रक्रिया में सहयोग किया गया। विक्रय दस्तावेज में आरोपी दिलीप बंजारे को क्रेता तथा कन्हैया बंजारे को गवाह बनाया गया।
घटना स्थल
ग्राम कुम्हली, थाना पाटन क्षेत्र, जिला दुर्ग स्थित संयुक्त नाम की कृषि भूमि।
आरोपी का नाम
1. दिलीप बंजारे, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, सिरसा भाठा, ग्राम सिरसाकला, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
2. कन्हैया बंजारे, उम्र 52 वर्ष, निवासी सत्यम चौक, वार्ड क्रमांक 08, दिलीप किराना के पास, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
