▪️ *पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना सुपेला, भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही में 09 म्यूल खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।*
▪️ *आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए, जिनका उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में हुआ।*
▪️ *बैंक खातों के तकनीकी विश्लेषण एवं प्राप्त साक्ष्यों में संबंधित खातों से साइबर ठगी की 05 लाख रुपये से अधिक राशि के लेन-देन होना पाया गया।*
▪️ *दुर्ग पुलिस ने 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य संबंधित दस्तावेज जप्त किए।*





प्रकरण में साइबर ठगी की रकम का लेन-देन विभिन्न स्थानों एवं बैंक खातों के माध्यम से होना पाया गया है। संबंधित बैंक खातों एवं खाताधारकों की जानकारी के आधार पर थाना सुपेला एवं थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।
आरोपी का नाम
थाना सुपेला — अपराध क्रमांक 679/2026
1. अमन कुमार राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी चन्द्र नगर, उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. डोमेन्द्र कुमार सिन्हा, उम्र 38 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, चिंगरी पारा, सुपेला, जिला दुर्ग।
थाना भिलाई भट्ठी — अपराध क्रमांक 63/2026
3. दिनेश कुमार देशमुख, उम्र 22 वर्ष, निवासी अग्रसेन कॉलेज, धनोरा, पदमनाभपुर, जिला दुर्ग।
4. नितिश सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी स्टाफ क्वार्टर एस-05, पदमनाभपुर, जिला दुर्ग।
5. विक्रम देशलहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी घुघसीडीह, उतई, जिला दुर्ग।
6. भीष्म ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेक्टर-10, सड़क 33/ए, क्वार्टर नंबर 1-डी, भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
7. के. सुनीता राव, निवासी श्रीराम चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
8. स्मीता मसीह, निवासी प्रगति नगर, रिसाली, जिला दुर्ग।
9. गुनगुन देवांगन, निवासी वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य संबंधित दस्तावेज।
