लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति के मद्देनजर पार्किंग एवं प्रवेश मार्ग निर्धारित*






▪️ *बोलबम सेवा समिति खुरसी पार, भिलाई द्वारा 17 से 26 अगस्त 2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।*
▪️ *तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर साथ ने जयंती स्टेडियम, भिलाई स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया*
▪️ *लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए 22 राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 632 पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल है।*
▪️ *कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ की लगातार निगरानी के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।*
▪️ *श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात के सुचारू संचालन के लिए 09 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं तथा विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था तय की गई है।*

