▪️ *भूमि विक्रय का झांसा देकर विभिन्न व्यक्तियों से ब्याना एवं उधारी के रूप में लगभग 8 लाख रुपये प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया।*
▪️ *विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा एक ही भूमि का अन्य व्यक्तियों के साथ भी सौदा कर रकम प्राप्त किए जाने के तथ्य सामने आए।*
▪️ *प्रकरण में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।*
▪️ *प्रकरण में धोखाधड़ी से संबंधित अन्य तथ्यों एवं संभावित पीड़ितों के संबंध में विवेचना जारी है।*







