साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया गया।






थाना भिलाई नगर पुलिस की टीम द्वारा गुजरात पहुंचकर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।
दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की गई, प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
व्हाट्सएप के माध्यम से APK फाइल भेजकर मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस प्राप्त कर बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी करना।
सेक्टर-05, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग (ऑनलाइन साइबर ठगी)।
1. अच्छे लाल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली।
2. जोखन प्रसाद यादव, उम्र 49 वर्ष, निवासी सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली।
1. घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन।
2. इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्य।
3. अन्य दस्तावेज एवं सामग्री (विवेचना अनुसार)
