जब उनका अपना देश बमबारी की चपेट में था और वहां पुल तोड़े जा रहे थे, तब यूसुफ एस हाघपुर रहीमाबादी जम्मू-कश्मीर में एक टनल बनाने के काम में लगे हुए थे।






ईरान से आए यूसुफ जोजिला टनल के लिए अथॉरिटी इंजीनियर हैं। इसे एक शानदार टनल बताते हुए, यूसुफ ने से कहा कि उन्हें इस अहम प्रोजेक्ट से जुड़ने पर गर्व है। जोजिला टनल प्रोजेक्ट ने मंगलवार को खुदाई का ऐतिहासिक आखिरी पड़ाव (ब्रेकथ्रू) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मिलकर करगिल की तरफ से आखिरी औपचारिक बेकथ्रू हुआ। इस सुरंग के जरिए बालटाल (सोनमर्ग) और मीनामर्ग (द्रास-करगिल) की तरफ से हो रही खुदाई के हिस्से आपस में जुड़ गए।
