यूथ सिख सेवा समिति भिलाई सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा जरूरत विद्यार्थियों को सहायता राशि प्रदान किया गया

पिता के साये से वंचित एक मेधावी बच्ची ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 12वीं कक्षा में 89% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। बच्ची आगे चलकर डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है तथा नीट 2027 की तैयारी करना चाहती है। समिति द्वारा उसकी प्रतिभा और संघर्ष को सम्मान देते हुए ₹20,000 की शिक्षा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

वहीं एक ही परिवार की तीन बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई के बीच बाधा न बने।

 

इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के आवेदन के सत्यापन उपरांत एक बच्चे के एडमिशन हेतु ₹5,610 की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की एक बच्ची की पढ़ाई के लिए ₹4,500 तथा अन्य एक छात्रा की शिक्षा सहायता हेतु ₹4,820 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग किया गया।

 

समिति द्वारा निरंतर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सहयोग किया जा रहा है, ताकि हर होनहार बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके और समाज में एक नई पहचान बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए जारी की जरूरी एडवाइजरी
Next post अमित शाह ने नेक्स्ट जेन CG डायल 112 का किया शुभारंभ, सभी 33 जिलों में मिलेगी सुविधा; सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा विस्तार