




प्रबंधन विभाग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
सेंट थॉमस महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग की समिति आरकन्स काउंसिल द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समरोह आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस थी| उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रबंधन विभाग की विशेषता इनकी एक्टिविटी क्लास है जिसमें छात्र विशेष रूप से प्रबंधन की बारीकियां सीखते हैं| प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता पर छात्रों को अपनी शुभकामनायें दी| महाविद्यालय की अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. देबजानी मुख़र्जी ने कहा कि समय प्रबंधन के साथ साथ विद्यार्थी यदि स्वयं को भी व्यवस्थित करेंगे तो जीवन में सदा सफल रहेंगे| प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सूसन आर अब्राहम ने कहा कि हमारे छात्र पढ़ाई के साथ उद्योग जगत में भी अपनी योग्यता सिद्ध कर रहें हैं| कार्यक्रम के दौरान पुररस्कार वितरण के साथ एक्टिविटी क्लास, समूह परिचर्चा, बेस्ट प्रेसेंटेशन, समाज सेवा कार्य, औद्योगिक भ्रमण एवं अन्य प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए| छात्रों द्वारा इस अवसर पर मॉक पार्लियामेंट का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया| कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक महेंद्र इखार एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे|
