Rajpal Yadav की हालत देख पसीजा Sonu Sood का दिल, 9 करोड़ के कर्जे में डूबे एक्टर की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

राजपाल यादव इस वक्त 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की वजह से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल घड़ी में वह खुद को अकेला महसूस कर रह थे, लेकिन सोनू सूद ने ये बता दिया कि कॉमेडियन अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ वह खड़े हैं। सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

भूल भुलैया’ एक्टर राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक्टर ने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था। इस वक्त राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

जेल जाने से पहले राजपाल यादव न अदालत में भावुक होकर एक कन्फेशन किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद अब सोनू सूद (Sonu Sood) एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं।

सोनू सूद को लोग फिल्मों के अलावा उनकी नेकदिली के लिए भी काफी पसंद करते हैं। कोरोना काल की बात हो, या फिर किसी का इलाज करवाना, एक्टर ने समय-समय पर लोगों की मदद की है। अपने सह-कलाकार की मदद करने से भी सोनू सूद पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक अमाउंट देकर राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।सोनू सूद ने मंगलवार को राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,

सोनू सूद ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “जब हम लोगों में से कोई एक मुश्किल घड़ी से गुजर रहा है, तो ये हमारी ड्यूटी है कि हम उन्हें अकेला महसूस न होने दें। ऐसे ही हम लोगों को बता सकेंगे कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं हैं।”

सोनू सूद का ये ट्वीट राजपाल यादव के कोर्ट में दिए गए भावुक स्टेटमेंट के बाद आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा था, “सर क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। सर यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है। इस मुश्किल समय से मुझे खुद ही डील करना होगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने से किसान परेशान, दिया आवेदन