रात के 12:30 बजे दीवार फांदकर भाजपा महिला पार्षद के घर घुसी पुलिस, बताई ये वजह

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहर की एक भाजपा महिला पार्षद ने आरोप लगाया है कि पुलिस देर रात 12:30 अचानक उनके घर आ गई। पुलिसकर्मियों ने घर की दीवार फांद अंदर घुसने की कोशिश की। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से इस घटना को कांबिग गश्त से जुड़ा बताया जा रहा है।

जिले के डोंगरगढ़ में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद छिड़ गया है। वार्ड 14 की भाजपा पार्षद शिवांगी साखरे ने आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मियों ने रात 12.30 बजे उनके घर की दीवार फांद अंदर घुसने की कोशिश की। तब घर में वे स्वयं और उनकी मां ही मौजूद थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों से की है।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी सुमित जायसवाल के साथ 10 से 15 पुलिस कर्मी उनके घर के सामने जुटे थे। बगैर किसी सूचना के पुलिस ने यह कार्रवाई की। इधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांबिंग गश्त के दौरान पता पूछने के लिए पार्षद से सहायता लेने दरवाजा खटखटाया गया था। इस दौरान दो एसडीओपी सहित महिला पुलिस भी मौजूद थी। वहीं महिला पार्षद की शिकायत पर जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

इस मामले में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती ने भी गहरी नाराजगी जाहिर की है और संबंधित मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है। अगर इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो थाने का घेराव किया जाएगा।

पुलिस ने गश्त कांबिग कर देखी सुरक्षा व्यवस्था

राजनांदगांव में आधी रात पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में कांबिग गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। शहर के सार्वजनिक चौक-चौराहों व खेल मैदानों में युवाओं का जमघट लगा हुआ था। सायरन बजते ही युव मौके से भाग निकले। इधर, पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई भी की। रात्रि 10 बजे से एक बजे तक चलाए गए इस अभियान में चिखली के बजरंगपुर, नवागांव, शंकरपुर, गोरी नगर और बसंतपुर क्षेत्र के राजीव नगर, देवार पारा में स्कूल मैदान, खेल मैदान, चौक चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भूपेश बघेल की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया की बेटी के घर डकैती, 19 आरोपित गिरफ्तार
Next post छत्तीसगढ़ रायपुर छत्तीसगढ़ में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा! रायपुर में 23-25 नवंबर तक लगेगा आवास मेला, मिलेंगी कई सुविधाएं