मां बम्लेश्वरी मंदिर के कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर कर ली आत्महत्या, जेब से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के कर्मचारी परमानंद प्रसाद उर्फ चंदू ने शुक्रवार की शाम ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या स्थल से जीआरपी को मृतक की जेब से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। मेला ग्राउंड के समीप रेलवे ट्रेक पर चंदू प्रसाद ने आत्महत्या की थी।

जीआरपी के विवेचना अधिकारी जीके पिस्दा ने बताया कि चंदू ने सुसाइड नोट में उल्लेख किया है कि मंदिर ट्रस्ट समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों व एक कर्मचारी ने उस पर बिना किसी ठोस कारण के दो लाख 95 हजार की हेराफेरी का आरोप लगाया था। तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था। इस कारण वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान थ। पुलिस के द्वारा विवेचना कर जांच की जाएगी।

सुसाइड नोट के आरोप निराधार

इस मामले पर मां बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि वह कई महीनों से काम पर नहीं आ रहा था। तो वेतन कैसे दे सकते हैं। रही बात चंदू पर नीचे मंदिर में लड्डू प्रसादी काउंटर की जिम्मेदारी थी। इसमें उसने करीब तीन लाख रुपये की गड़बड़ी की थी। मंदिर ट्रस्ट ने किसी तरह की प्रताड़ना नहीं की। जो भी आरोप सुसाइड नोट में लगाएं गए हैं वह निराधार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खुद को बताया इंटेलिजेंस ब्यूरो का अधिकारी, रायपुर पुलिस को हुआ शक, चेक करने पर फर्जी निकला दावा
Next post बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर को दस साल की सजा, कोर्ट ने फैसले में दिया रामचरित मानस के दोहे का उदाहरण