जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को दुर्ग रेल्वे स्टेशन से हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना अन्तर्गत आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के दर्शन हेतु रवाना होने वाली विशेष श्रद्धालु ट्रेन को जनप्रतिनिधियों ने हरि झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया।सभी श्रद्धालुओं को यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी यह आयोजन आस्था, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण एक ऐतिहासिक क्षण बना, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुजन अयोध्या दर्शन के लिए भावविभोर होकर इस विशेष यात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव , अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा , जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे , दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक , दुर्ग महापौर अलका बाघमार , सभापति श्याम शर्मा , कुम्हारी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा , जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह , जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे एवं मुख्य स्टेशन प्रबंधक लखबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक पेड़ माँ के नाम” — हरियाली को समर्पित एक भावपूर्ण पहल
Next post लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल मे जीवनदीप समिति के माध्यम से बैठक की गई