15 हजार रुपये के साथ जूनियर इंजीनियर को ACB ने पकड़ा, अवैध बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी रिश्वत

मुंगेली। जिले स्थित लोरमी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

जिले के लोरमी के पास ग्राम पाली निवासी नन्द कुमार साहू ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की थी। उसने अपने घर में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए सीएसपीडीसीएल लोरमी में आवेदन दिया था। 11 जून को उसके घर में लोरमी के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार गुप्ता पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिजली जला रहे हो। उसके बाद बिजली के तार को काट दिए। कार्रवाई से बचने के लिए 50 हजार रुपए की उससे मांग की। बातचीत के दौरान अंत में 15 हजार रुपए रिश्वत में देने की बात तय हुई।

शिकायत के बाद ट्रैप की बनी योजना

  • मामले की शिकायत एसीबी में हुई। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर वह सही पाई गई, तो ट्रैप की योजना तैयार हुई। शुक्रवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम 15 हजार रुपये आरोपी कृष्ण कुमार गुप्ता को देने के लिए भेजा। आरोपी ने रकम अपने चारपहिया वाहन के डैशबोर्ड के नीचे के खंड में रखवाया। उसी वक्त एसीबी की टीम ने पकड़ लिया।
  • घूसखोरी और भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता को रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करते ही आसपास काफी भीड़ लग गई। पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम जब्त कर एसीबी उसके खिलाफ धारा सात भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दहेज के लालचियों ने पार की हदें… कार, सोना, कैश नहीं मिला, तो लौटी बारात, आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा लड़की का बाप
Next post डिजिटल अस्टेट कर 54,90,000 रूपये के सायबर फ्राड करने वाले आरोपी हुये गिरफ्तार