गांजा के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 19.06.2025 को ग्राम तर्रा भाठापारा पारधीपारा के पास नर्सरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिकी करने एवं रखने की सूचना पर थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक श्री अनिल कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम तर्रा भाठापारा पारधीपारा के पास नर्सरी की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपिया श्रीमति मधु साहू (पारधी) पति राजाराम पारधी उम्र 42 वर्ष साकिन भाठापारा, पारधीपारा ग्राम तर्रा, थाना पाटन जिला दुर्ग (छ.ग.) के पास से 01 किलो 225 ग्राम कीमती 6,000 रूपये मादक पदार्थ गांजा एवं 13,020/- रूपये नगदी बिक्री रकम जुमला कीमती 19,020/- रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post युवक ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, आशीर्वाद देते हुए कहा- “जाओ, जहां भी रहो, खुश रहो”
Next post कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, नामिनी को मिला 1 करोड़ रुपये का चेक