सुकमा में नक्सलियों का IED से हमला, ASP शहीद और कई अधिकारी घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह माओवादियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED विस्फोट में एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए। इस धमाके में सब-डिवीजनल पुलिस अधिकारी (SDOP) भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला समेत कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। 

एडिशनल एसपी शहीद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात को फंदीगुड़ा के पास एक क्रेशर प्लांट में माओवादियों ने हमला कर एक बैकहो लोडर मशीन (जेसीबी) को आग के हवाले कर दिया था। मशीन के आसपास माओवादियों ने प्रेशर IED भी बिछा दी थी। इस घटना की जांच के लिए सोमवार सुबह पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। 

इस हमले में पहले ASP आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत कोंटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला सहित अन्य घायल अधिकारियों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। सभी घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। 

टीम के साथ गश्त पर थे ASP

यह घटना भारत बंद के एलान के बीच हुई है। यह घटना माओवादियों द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के बीच हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना चाहते हैं। ASP आकाश राव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे ताकि संभावित माओवादी घटनाओं को रोका जा सके।

 

आकाश राव गिरपुंजे को एक साहसी और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके शहीद होने की खबर से पुलिस विभाग और राज्यभर में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रूस का दुश्मन है चीन, पुतिन के पीठ में खंजर भोंक रहे जिनपिंग… रूसी खुफिया एजेंसी के दस्तावेज से खुलासा
Next post सोने के आभुषण एवं मोबाईल चोर गिरफ्तार, 24 घण्टे के भीतर किया गया आरोपियों को गिरफ्तार