थाना पाटन पुलिस आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 08.02.2025 को मुखबीर से सूचना पर एसीसीयू दुर्ग की टीम एवं थाना पाटन पुलिस द्वारा ग्राम फुण्डा स्थित महेन्द्र वर्मा के फार्म हाउस बाड़ी में रेड कार्यवाही कर मध्यप्रदेश निर्मित 500 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मात्रा 4500 बल्क लीटर, 03 नग वाहन, 09 नग मोबाईल फोन, प्लास्टिक सीट जुमला कुल कीमती 62,40,000 रूपये जप्त कर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 34 (2), 36 आबकारी एक्ट, 61(2) बीएनएस दर्ज कर प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था प्रकरण में अन्य आरोपी गण घटना दिनांक से फरार थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरूध्द विवेचना पूर्ण कर चालानी कार्यवाही की गयी थी तथा प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश दौरान थाना स्टाफ द्वारा घटना दिनांक 08.02.2025 से प्रकरण के फरार आरोपी शत्रुहन साहू उर्फ सालिक साहू पिता सुकलाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी देमार थाना पाटन जिला दुर्ग को आज दिनांक 05.06.2025 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दीगर प्रांत से शराब तस्करी करने वाले शातिर तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
Next post आरटीओ अधिकारी और एजेंट की रिश्वतखोर जोड़ी पकड़ाई, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई