प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज, पढ़े क्या-क्या लिखा है FIR में

भिलाई।छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व साडा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति नगर निवासी बृजमोहन सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में वैशालीनगर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वहीं रात को भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने में मौजूद रहे। पुलिस ने धारा 296, 353 (1)(b), 353 (1)(c), 353 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बता दें कि  कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह विगत चार दशक से कांग्रेस के लिए सक्रिय राजनीति करते आ रहे हैं। पूर्व साडा उपाध्यक्ष के पश्चात वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाने लाकर पूछताछ की गई।

जानकारी के अनुसार तुषार देवांगन पिता रामजी देवांगन उम्र 31 वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड 14 ने वैशाली नगर थाने में शिकायत में बताया कि दिनांक 03.06.2025 को शाम लगभग 08.00 बजे मेरे मोबाईल में सोशल मिडिया फेसबुक अंकाउट पर शांति नगर निवासी बृजमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में जानबुझ कर अश्लील एवं गंदे शब्दो का प्रयोग करते हुये बहुत ही गन्दा कमेंट किया गया है। उक्त कमेंट को पढकर बहुत ही बुरा लगा। मेरे साथ-साथ कमेंट को मदन सेन, शारदा गुप्ता, राजेश सिंह, पारस जंघेल, सचिन ताम्रकार, ठाकुर निहाल, स्वीटी कौशिक, विजय शुक्ला, इत्यादि अन्य लोगो ने भी पढ़ा जो पढ़ने देखने में बहुत बुरा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CBI अधिकारी बन बुजुर्ग को किया 1 महीने तक डिजिटल अरेस्ट, ठगे 55 लाख
Next post मौलाना, मौलवी, हाफीज, कारी, इमाम को वक्फ बोर्ड का आदेश, अब निकाह पढ़ाने के 1,100 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे