



रायपुर: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राजधानी रायपुर में एक भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। सीबीआई ने भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग के रायपुर कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ लेखा परीक्षक वीरेंद्र कुमार पटेल के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण 28 मई को पंजीबद्ध किया है। इसके बाद पटेल के विधानसभा के पास जीरो पाइंट स्थित पदस्थापना कार्यालय और उनके आवास समेत तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई।

12 साल में बनाई 3.28 करोड़ की संपत्ति
- छापेमारी के दौरान वहां से 10 कृषि भूखंड, आवासीय भूखंड सहित अन्य अचल-संपत्तियां खरीदने की जानकारी मिली है।
-
- सीबीआइ के अनुसार आरोपित वीरेंद्र पटेल ने भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहते हुए आपराधिक दुराचार किया है।
- सीबीआइ ने अब अपनी जांच में पाया है कि आरपित ने अवैध तरीकों से स्वयं को आर्थिक रूप से समृद्ध किया है।
- पटेल ने 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 की अवधि के दौरान पत्नी और पुत्र के नाम पर कुल 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां अर्जित की हैं।