वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी लिया गया

दिनांक 30 मई 2025 दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई। सलामी पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात स्वान दल, बैंड पार्टी तथा शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया। कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी वाहनों के रखरखावों का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दी गई। परेड पश्चात उत्कृष्ट विवेचना करने वाले विवेचकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिले में पदस्थ श्री हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, श्री चंद्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक लाइन, श्री अनूप लकड़ा अनुविभागीय उप पुलिस अधीक्षक पाटन , श्री नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक जिला दुर्ग एवं जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post थाना उतई पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next post रायपुर नाका दुर्ग में धर्मांतरण करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार