बिहार में धोखाधड़ी कर 5403043/रूपये गबन कर कर फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा, बिहार के अप.क्र. 22/25 धारा 316(3), 318(4) बीएनएस के प्रकरण में आरोपीगण सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार साकिनान ग्राम गोड़ीपार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार जो कल्याण बिगहा के किसानों के अनाज का 5403043 रू. का गबन कर भागकर थाना वैशाली नगर क्षेत्रान्तर्गत लुक छिप कर रह रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सहयोग करने हेतु थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी द्वारा थाना प्रभारी वैशाली नगर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया । निर्देशानुसार उनि अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी के साथ आरोपियों की पता तलाश करने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़़कर थाना वैशाली नगर लाया गया। बाद विधिवत अग्रिम कार्यवाही के दोनों आरोपी सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार साकिनान ग्राम गोड़ी पार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार को थाना कल्याण बिगहा, जिला नालन्दा पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।

आरोपी –
1- सत्येन्द्र कुमार
2- रितिक कुमार
साकिनान ग्राम गोड़ी पार थाना
हरनौत जिला नालन्दा बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई इस्पात संयंत्र से 132000 रुपये का कापर चोरी कर ले जा रहे आरोपीगणो को कार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को भिलाई भट्ठी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post ऑन लाईन ट्रेडिंग गेम का झांसा देकर किया था 7,50,000/- रूपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार