एक और कन्या का विवाह यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सहयोग से संपन्न हुआ

आज दिनांक 18/04/25 को एक और कन्या का विवाह यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सहयोग से संपन्न हुआ ये विवाह सुपेला गुरुद्वारा साहिब मैं हुआ जिसमें लड़के और लड़की दोनों परिवार मौजूद थे यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह पूरी टीम के साथ पहुंच कर लड़का और लड़की को उनके नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और उपहार स्वरूप लड़की को सिलाई मशीन दी गई यूथ सिख सेवा समिति का एक उद्देश्य है कि सिख परिवार में किसी भी बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी यूथ सिख सेवा समिति उठाएगी आज भी जो शादी हुई उसमें लगभग 150 लोगो का खाना , गुरुद्वारा साहिब में लावा फेरे की सेवा और बच्ची को उपहार स्वरूप सिलाई मशीन समिति के द्वारा की गई आज की विवाह मैं यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह , उपाध्यक्ष रंजीत सिंह , उपाध्यक्ष हरनेक सिंह , उपाध्यक्ष करमजीत सिंह बेदी , महासचिव जसवंत सिंह सैनी, सचिव अवतार सिंह , खेल खुद समिति से हरजिंदर सिंह , निशान सिंह , सुपेला गुरुद्वारा प्रधान पलविंदर सिंह रंधावा , सेकेट्री जसवंत सिंह खालसा , सुखविंदर सिंह , कुलदीप सिंह , दलवीर सिंह मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई में भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया के दिन सामूहिक सरल विवाह कार्यक्रम का आयोजन
Next post मेरठ में एक और कांड: पति बोला- मुझे मेरी पत्नी से बचाओ, मैं सौरभ की तरह मारा जाऊंगा, पत्नी नशा करती है, उसके अवैध संबंध