500 करोड़ की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा, वक्फ बोर्ड ने 400 लोगों को भेजा नोटिस

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की गई है। बोर्ड ने फर्जी रजिस्ट्री मामले में करीब 400 लोगों को नोटिस भेजा है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसएसपी लाल उमेंद सिंह को पत्र लिखकर 21 दिनों के भीतर मामले का निराकरण करने की अपील की है।

बता दें कि रायपुर में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की गई संपत्तियों में लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 से अधिक प्रतिष्ठानों के नाम सामने आए हैं। वक्फ बोर्ड ने 400 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है।

CG Waqf Board: हलवाई लाइन और मालवीय रोड की जमीनों पर फर्जीवाड़ा

डॉ. सलीम राज ने बताया कि वक्फ की आय बढ़ाने के लिए सती से कार्रवाई की जा रही है। हमारे पास जानकारी है कि हलवाई लाइन और मालवीय रोड पर करोड़ों की जमीनेें फर्जी नामों पर रजिस्ट्री कराई गई हैं। असली मालिकों की जगह दूसरों को खड़ा करके रजिस्ट्री कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रायपुर कलेक्टर और एसएसपी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

डॉ. सलीम राज ने कहा, हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई होगी, यही हमारा सिद्धांत है। मैं पूरी ईमानदारी से इस काम को कर रहा हूं। उन्होंने कहा, बेदखली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

CG Waqf Board: जिला संपत्तियां

रायपुर 832 

बिलासपुर 1401 

दुर्ग 125 

बस्तर 55 

कोरबा 44 

जिला संपत्तियां 

राजनांदगांव 300 

धमतरी 312 

गरियाबंद 943 

सरगुजा 226

सूरजपुर 354

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘सारे फसाद की जड़ मेरी बेटी, उसी ने पहले…’, होने वाले दामाद संग भागी सास का छलका दर्द, परिवार को जमकर कोसा
Next post अब समंदर के नीचे दौड़ेगी ट्रेन, महज दो घंटे में मुंबई से दुबई तक का सफर होगा तय; स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश